Posts

Showing posts from 2021

अँग्रेजी सीखने के लिए उपयोगी एप्लीकेशन

Image
आधुनिक समय में इंग्लिश विषय का कितना विशेष महत्व है यह हम सभी को ज्ञात है। इंग्लिश अंतरराष्ट्रीय भाषा है। आप स्थानीय भाषा की मदद से जहाँ अपने मनोभावों को सीमित लोगों तक पहुंचा पाने में सफल होते हैं वहीं इंग्लिश भाषा की मदद से आप अपने मनोभावों को अधिक लोगों तक पहुंचा पाने में सफल होते हैं। हम जिस स्थानीय भाषा में बोलते हैं लिखते हैं उस भाषा में ही हम कहीं-न-कहीं रम जाते हैं, परंतु आधुनिक समय में इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना अति आवश्यक है। दो वक्त की रोटी व हमारी वित्तीय स्थिति में वृद्धि लाने में इस भाषा की आज अहम भूमिका है। प्रश्न उठता है कि हम स्थानीय भाषा से इंग्लिश भाषा कैसे सीखें? तो इस प्रश्न का उत्तर आज आपको इस आलेख में मिलने वाला है। गूगल पर व प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप्लिकेशन मौजूद हैं जो इंग्लिश सीखने में हमारी बहुत मदद करते हैं। दिन के २५-३० मिनट ही सही यदि हम उन एप्लिकेशनस् के साथ बिताएंगे तो यकीनन हमें इंग्लिश विषय सीखने में अधिक मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इंग्लिश सीखने वाले बेस्ट एप्लिकेशन के विषय में, जो इंग्लिश विषय के डर को कर देंगे "बाय" -- १)Hello Engl...

पढ़ने में मन नहीं लगता तो यह पोस्ट पढ़िये, मन से पढ़ने लगेंगे आप

कुछ विद्यार्थियों के अंतर्मन में यह प्रश्न हिलोरे मारते रहता है कि, पढ़ने में मन नहीं लगता है क्या करें? एक बात याद रखिए चाहे हमारा कर्म पढ़ना हो या कुछ और किसी भी कर्म के संपादन में कठिनाईयां आती ही है। पर इसका मतलब यह नहीं कि हम कर्म करना ही छोड़ दें। पढ़ने में मन लगे इसलिए यह अति आवश्यक है कि हम प्रथमतः यह जानें कि हम पढ़ क्यों रहे हैं? निरंतर पढ़ने से हमारे अंदर भविष्य में क्या परिवर्तन आएगा। निःसंदेह प्रश्न का समाधान मिल जाएगा। आज इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि किस प्रकार हम पढ़ने में मन लगाएंगे। ●ज़िम्मेदारी रुपी अलार्म मन में लगाकर सोएं- ज़िम्मेदारी का भान यदि हमें न हो तो हम अपने जीवन में कदापि कुछ नहीं कर सकते हैं। इसलिए जब भी सोने जाएं तो यह स्मरण रखें कि मुझे सुबह सवेरे उठने में आलस नहीं करना है। फ्रेश होने के तुरंत बाद ही पढ़ने के लिए बैठें, सुबह सवेरे पढ़ने से प्रश्नों का उत्तर लंबे समय तक स्मरण रहता है। इसलिए ब्रह्ममुहूर्त में अध्ययन अवश्य करें। ●पढ़ने वक्त जब नींद आए- अक्सर विद्यार्थियों का यह कहना होता है कि पढ़ने जाता हूँ तो मुझे नींद आ जाती है। तो इस समस्या का भी समाधान है। पढ़ने वक...