अँग्रेजी सीखने के लिए उपयोगी एप्लीकेशन
आधुनिक समय में इंग्लिश विषय का कितना विशेष महत्व है यह हम सभी को ज्ञात है। इंग्लिश अंतरराष्ट्रीय भाषा है। आप स्थानीय भाषा की मदद से जहाँ अपने मनोभावों को सीमित लोगों तक पहुंचा पाने में सफल होते हैं वहीं इंग्लिश भाषा की मदद से आप अपने मनोभावों को अधिक लोगों तक पहुंचा पाने में सफल होते हैं। हम जिस स्थानीय भाषा में बोलते हैं लिखते हैं उस भाषा में ही हम कहीं-न-कहीं रम जाते हैं, परंतु आधुनिक समय में इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना अति आवश्यक है। दो वक्त की रोटी व हमारी वित्तीय स्थिति में वृद्धि लाने में इस भाषा की आज अहम भूमिका है। प्रश्न उठता है कि हम स्थानीय भाषा से इंग्लिश भाषा कैसे सीखें? तो इस प्रश्न का उत्तर आज आपको इस आलेख में मिलने वाला है। गूगल पर व प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप्लिकेशन मौजूद हैं जो इंग्लिश सीखने में हमारी बहुत मदद करते हैं। दिन के २५-३० मिनट ही सही यदि हम उन एप्लिकेशनस् के साथ बिताएंगे तो यकीनन हमें इंग्लिश विषय सीखने में अधिक मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इंग्लिश सीखने वाले बेस्ट एप्लिकेशन के विषय में, जो इंग्लिश विषय के डर को कर देंगे "बाय" -- १)Hello Engl...